फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth from Rasulpur Garhauli dies under suspicious circumstances.

Etah News: रसूलपुर गढ़ौली के युवक की संदिग्ध हालात में मौत

Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Youth from Rasulpur Garhauli dies under suspicious circumstances.
मिरहची। क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ौली निवासी युवक की बुधवार संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन बुखार से मौत का दावा कर रहे हैं। जबकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी जहर खाकर मौत की बात बता रहे हैं। परिजन ने बिना पोस्टमार्टम के ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

25 वर्षीय अक्षय के पिता महेश चंद्र ने बताया कि अक्षय दिल्ली में रहकर नौकरी करता था। करीब पांच दिन पहले बुखार आने से उसकी तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद वह घर लौट आया था। घर आने के बाद परिजन ने उसे एक निजी क्लीनिक पर दिखाया और दवा दिलाई। हालांकि, दवा लेने के बाद भी उसकी तबीयत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

इसके बाद परिजन सोमवार की रात उसे उपचार के लिए अलीगढ़ ले गए। वहां उपचार के दौरान अक्षय ने दम तोड़ दिया। ग्राम प्रधान भूप सिंह ने बताया कि युवक की मौत के पीछे जहर खाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed