फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   youth from Kasganj died in tractor collision in Etah Four were injured in other accidents

Etah News: ट्रैक्टर की टक्कर से कासगंज के युवक की मौत, अन्य हादसों में चार घायल हो गए

Mon, 09 Oct 2023 09:37 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 09 Oct 2023 09:37 PM IST
सार

एटा में ट्रैक्टर की टक्कर से कासगंज के युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य हादसों में चार लोग घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
youth from Kasganj died in tractor collision in Etah Four were injured in other accidents
demo pic

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र में रविवार की रात हादसे में कासगंज के एक युवक की मौत हो गई। युवक एटा से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था तभी हादसे का शिकार हो गया। जबकि अन्य हादसों में चार लोग घायल हुए हैं। इनमें से एक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।

विज्ञापन


जिला व थाना कासगंज क्षेत्र स्थित नदरई निवासी पवन कुमार (25) की हादसे में मौत हुई है। परिजन ने बताया कि रविवार की रात बाइक से लौट रहा था, तभी कासगंज रोड स्थित बदरिया पेट्रोप पंप के निकट ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गंभीर रूप से घायल पवन को पुलिस मेडिकल कॉलेज लेकर रात करीब 8 बजे पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: पत्नी के प्रेमी को सामने देखा तो खौल उठा खून, चाकू से किए इतने वार...देखकर कांप गए लोग; फिर पहुंचा थाने
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पवन के मोबाइल से परिजन के नंबर निकालकर हादसा होने की जानकारी हम लोगों को दी गई। रात में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए और पहचान की। थाना प्रभारी निरीक्षक सिंह ने बताया कि हादसा में कासगंज के युवक की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

यह भी पढ़ेंः- UP: लाडले बेटे को आया हार्ट अटैक...खबर सुन मां की भी थम गईं सांसें; एक साथ जलीं चिताएं तो बिलख पड़ा पूरा गांव

वहीं रिजोर थाना क्षेत्र में शिकोहाबाद रोड स्थित एका मोड़ पर रविवार देर शाम दो बाइकों की भिड़ंत में जीतेश कुमार निवासी गांव गैसिंहपुर थाना एका जिला फिरोजाबाद गंभीर रूप से घायल हो गया। इसे मेडिकल कॉलेज से आगरा रेफर किया गया है। जबकि कोतवाली नगर क्षेत्र आगरा रोड स्थित सेवा निकेतन के पास कार की टक्कर से बाइक सवार डॉ. अनुपम निवासी संजय नगर घायल हो गए। अन्य हादसों में सोनू निवासी फतेहाबाद जिला आगरा ओर गोपाल निवासी जलालपुर थाना निधौली कलां घायल हुए हैं। दोनों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed