फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth dies due to vehicle collision, uncle injured

अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, चाचा घायल

Wed, 11 Aug 2021 06:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 06:09 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to vehicle collision, uncle injured
एटा। थाना सकरौली क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि चाचा घायल हुआ है। इसके अलावा अलग-अलग हादसों में कुल छह लोग घायल हुए हैं। इनमें से नौ वर्षीय एक बालिका को रेफर किया गया है। थाना व गांव सकरौली स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार देर शाम अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस पर सवार वीरेंद्र सिंह (45) पुत्र हरप्रसाद निवासी गांव नूंहखास थाना जलेसर और इसके चाचा सत्यप्रकाश घायल हो गए।
विज्ञापन

दोनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां रात में ही वीरेंद्र की मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजनों ने बताया कि जिला फिरोजाबाद थाना नारखी क्षेत्र स्थित गांव रजापुर में दोनों एक रिश्तेदारी में किसी कार्य से गए थे। वहां से लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित गांव कलियानपुर निवासी बाइक सवार हेत सिंह और इसकी नौ वर्षीय पुत्री जाह्नवी को अज्ञात वाहन ने मंगलवार देर शाम टक्कर मार दी।
विज्ञापन

दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से बालिका को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है। अन्य हादसों में भूरी सिंह निवासी मिर्जापुर थाना अवागढ़, अक्कू सिंह निवासी करुआमई थाना मारहरा, सुनहरीलाल निवासी श्यौराई थाना मिरहची और राजबहादुर निवासी नगला घनश्याम थाना कोतवाली देहात घायल हुए हैं। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed