{"_id":"66d4a99a3506fa767c0bd5ee","slug":"youth-dies-due-to-electric-shock-while-watering-crops-etah-news-c-163-1-eta1001-122159-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फसल में पानी लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फसल में पानी लगाते समय करंट लगने से युवक की मौत
Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 01 Sep 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। फिरोजाबाद जिले के एका थाना क्षेत्र के गांव नगला गढ़वा में खेत पर धान की फसल में पानी लगाते समय एक युवक करंट की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को एटा मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
राजू निवासी नगला गढ़वा ने बताया कि उसका भाई कुलदीप (26) शनिवार की दिन रात खेत पर धान की फसल में पानी लग रहा था। उसी समय किसी तरीके से उसको करंट लग गया और वह बुरी तरह से झुलस गया। जानकारी मिलने पर हम लोग खेत पर पहुंचे और वहां से कुलदीप को लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराए बिना ही ले गए।