{"_id":"6a2af0738b3248a8e3064fae","slug":"youth-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-line-etah-news-c-163-1-eta1004-151828-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत
Thu, 11 Jun 2026 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 11 Jun 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना बागवला क्षेत्र के नगला जयराम में युवक की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह खेत में पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ रहा था तभी पेड़ में अचानक करंट आने से उसकी मौत हो गई।
नगला जयराम निवासी पवन कुमार (40) गांव में पेड़ से आम तोड़ रहा था। तभी ऊपर से गुजर रही हाइटेंशन लाइन की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पवन को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जांच के बाद यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इस दौरान मृतक के परिजन देर रात तक पोस्टमार्टम हाउस के बाहर विलाप करते रहे।