फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth committed suicide by hanging in Etah police is probing matter

Etah News: पिता ने बड़े भाई के नाम कर दी सपंत्ति...तो पत्नी-बेटी को मायके में छोड़कर फंदे से लटक गया युवक

Mon, 07 Aug 2023 08:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 07 Aug 2023 08:34 PM IST
सार

एटा में पिता ने सपंत्ति बड़े भाई के नाम कर दी तो पत्नी-बेटी को मायके में छोड़कर छोटे भाई ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन
Youth committed suicide by hanging in Etah police is probing matter
थाना मलावन, एटा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार रात युवक फंदा लगाकर लटक गया। गांव से बाहर खेतों में मकान बना हुआ है। दोपहर में बुखा रेखा खेत पर गई तब उसने दरवाजा खुला। अंदर गई तो युवक फंदा से लटका पाया। तब पुलिस को सूचना दी गई। पिता की ओर से संपत्ति बड़े भाई के नाम कर देने से आहत होने के चलते जान देने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र के पुरा गांव की है। गांव निवासी अमरवीर सिंह ने रविवार की रात किसी समय घर पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिता ने बड़े बेटे सोनू की पत्नी राधा के नाम सारी संपत्ति कर दी है। इसके बाद से ही करीब पांच माह पहले से राधा मायके में रह रही है वहां पर पिता को रखा गया है। जीवन जीने के लिए अमरवीर के पास कुछ भी नहीं बचा, इसके चलते आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- दरिंदा प्रेमी: 'तू मेरी न हो सकी तो किसी की न होने दूंगा', मिलने को बुलाया और दी ऐसी मौत; देखकर कांप गए घरवाले
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले वह अपनी पत्नी सीमा और एक साल की बेटी को ससुराल में छोड़ आया था। रात में फंदा लगाकर जान दे दी। थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि युवक का संपत्ती बंटवारा को लेकर विवाद चल रहा था। इसके चलते आत्महत्या करने की बात कही जा ही है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed