फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth commits suicide by jumping from Hazara Canal bridge in Etah

Etah: हजारा नहर पुल से युवक ने लगाई छलांग, पानी में डूबने से मौत; घर में मची चीख-पुकार

Tue, 19 Dec 2023 12:01 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Dec 2023 12:01 PM IST
सार

एटा में हजारा नहर पुल से पानी में कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। खबर मिली तो घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई है। 

विज्ञापन
Youth commits suicide by jumping from Hazara Canal bridge in Etah
man demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में मंगलवार की सुबह एक युवक ने नहर में छलांग लगा दी। पानी में डूबने से उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों ने देखा तो भागकर पहुंचे। उन्होंने घरवालों और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर घरवाले रोते बिलखते पहुंचे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी जुटाई। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

विज्ञापन


घटना कोतवाली देहात क्षेत्र के जाबड़ा गांव की है। गांव स्थित हजारा नहर पुल से कूदकर युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान कृष्णपाल सिंह पुत्र कप्तान सिंह (45) निवासी नगला बाचा, थाना रिजोर के रूप में हुई। गृह कलह के चलते आत्महत्या करने की वजह बताई जा रही है। 
विज्ञापन


स्थानीय गोताखोरों ने युवक को नहर से जब तक बाहर निकाला, तब तक सांसें थम चुकी थीं। जाबड़ा पुलिस चौकी प्रभारी मुकुल कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। ग्रामीणों ने युवक की पहचान की है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed