{"_id":"66f6fe2c39baae277c0c7d74","slug":"youth-arrested-with-stolen-bike-and-3-mobiles-etah-news-c-163-1-eta1001-123506-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चोरी की बाइक व 3 मोबाइल सहित युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चोरी की बाइक व 3 मोबाइल सहित युवक गिरफ्तार
Sat, 28 Sep 2024 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 28 Sep 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
एटा। थाना सकीट पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इससे चोरी की बाइक व 3 मोबाइल बरामद किए गए हैं। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह बाइक दिल्ली से चुराई और यहां बेचने की फिराक में था।
थान प्रभारी सकीट सत्यपाल सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम कस्बे में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी समय एक बाइक को चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया, तो चालक ने भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने दौड़कर उसको पकड़ लिया। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि आरोपी का नाम रवि निवासी कवार है। जिस बाइक को लेकर जा रहा है वो चोरी की है।
रवि ने पूछताछ में बताया कि बाइक दिल्ली से चुराई है। जिसको यहां लाकर बेचने की फिराक में था। इसके पास से 3 मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। 2 कीपैड व 1 एंड्रॉयड है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि अन्य चोरियां में भी तो शामिल नहीं रहा है।