फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Youth arrested 20 million ransom letter

20 लाख फिरौती का पत्र लेकर आया युवक दबोचा

Mon, 13 Apr 2015 11:10 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Mon, 13 Apr 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
Youth arrested 20 million ransom letter
13 दिन पूर्व अपहरण के शिकार हुए मासूम का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा
विज्ञापन
पाई है लेकिन अपहरणकर्ता परिवारीजनों को फिरौती के पत्र भेजकर 20 लाख की मांग कर रहे हैं। मासूम का फोटो भी पत्र के साथ लगाकर भेज रहे हैं। सोमवार को पत्र लेकर आए एक आरोपी को ग्रामीणों ने दबोच लिया। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।



कासगंज के ज्याउद्दीनपुर गांव से आकाश (4) का सुबह 9 बजे गांव के ही पंचायत घर के पास से अपहरण हो गया था। मासूम के अपहरण के मामले में कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है लेकिन पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा पाई जबकि अपहरणकर्ता लगातार मासूम के परिवारीजनों तक फिरौती का पत्र और उसका फोटो पहुंचा रहे है। पत्र में परिजनों को यह भी धमकी दी गई कि अगर पुलिस को जानकारी दी तो वह बच्चों को मार डालेंगे।

मासूम के अपहरण के 13 दिन बाद भी अपरहणकर्ताओं का सुराग न लग पाने से परिवारीजन बेहद परेशान है। सोमवार शाम को एक युवक गांव में फिरौती का एक और पत्र देने पहुंचा। जब गांव के विकलांग युवक गुरु ने पत्र लेने से मना कर दिया तो अन्य ग्रामीण को देखकर वह भागने लगा। युवक के भागने पर ग्रामीणों को कुछ शक हुआ तो उन्होंने पीछा कर उसे दबोच लिया। ग्रामीणों ने कोतवाली पुलिस को पकड़े गए युवक को सौंप दिया है। पकड़े गए युवक ने अपना नाम नरेश निवासी भैसोरा बुजुर्ग बताया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed