फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   youngman returning home from Noida dies in road accident

Etah: नोएडा से घर लौट रहे कथावाचक की सड़क हादसे में मौत, भागवत कर लाैट रहे थे; परिवार में मचा चीत्कार

Wed, 21 May 2025 06:31 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 21 May 2025 06:31 PM IST
सार

पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर गांव पुठिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कथावाचक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी माैत हो गई।
 

विज्ञापन
youngman returning home from Noida dies in road accident
road accident. demo pic - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एटा के थाना पिलुआ क्षेत्र में बुधवार की सुबह पुठिया चौराहे के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर फर्रुखाबाद के बाइक सवार कथावाचक की मौत हो गई। परिजन के अनुसार वह नोएडा में भागवत कथा करने के बाद वापस फर्रुखाबाद लौट रहे थे।
विज्ञापन


कोतवाली फर्रुखाबाद के मोहल्ला चिलपुरा निवासी सुनीत दीक्षित ने बताया कि बड़े भाई आदित्य दीक्षित (45) कथावाचक थे। नोएडा में भागवत कथा संपन्न कराने के बाद मंगलवार की देर रात बाइक से घर के लिए निकले थे। बुधवार सुबह लगभग 5 बजे थाना पिलुआ क्षेत्र में हाईवे पर गांव पुठिया के पास किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


 

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस के माध्यम से उनको मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। तब पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया। सुनीत ने बताया कि 3 भाइयों में आदित्य सबसे बड़े थे और इनके छोटे-छोटे 3 बच्चे हैं। 2 बेटे और 1 बेटी है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed