फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man was murdered in Etah accused fled after locking his body in room

UP: छोटे भाई की हो रही थी हत्या...चीख को सपना समझ बड़े ने तान ली रजाई, सुबह खून सनी लाश देख खड़े हो गए रोंगटे

Sat, 13 Jan 2024 07:10 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 07:10 PM IST
सार

कमरे में छोटे भाई की हत्या की जा रही थी। चीख को सपना समझकर बड़ा भाई रजाई तानकर सो गया। सुबह खून सनी लाश देखकर उसके रोंगटे खड़े हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
young man was murdered in Etah accused fled after locking his body in room
एटा- अचल सिंह का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की रात आरोपियों ने युवक की हत्या कर दी। शव को कमरे में रखकर बाहर से ताला लगा दिया। इसके बाद मौके से फरार हो गए। शनिवार की सुबह ताला लगा देख परिजन को शक हुआ। कमरे में दरवाजों के सांसों से झांककर देखा तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। मामला प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का बताया जा रहा है।

विज्ञापन


घटना अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव विनायक की है। गांव निवासी अचल सिंह उर्फ चिंटा उर्फ संजू (38) की हत्या कर दी गई। अंदेशा जताया जा रहा है कि पहले गला दबाया गया। इसके बाद सिर में भारी वस्तु से प्रहार किया गया। गले पर भी चोट के निशान मिले हैं। खून से लथपथ शव देख घरवाले चीख पड़े। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Vrindavan: द्वारकाधीश मंदिर में मोबाइल प्रयोग नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, देखिए क्या है नई व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन


भाई डॉ. संतोष सिंह ने बताया कि छह भाइयों में अचल सबसे छोटा था। हमसे छोटे भाई रामगोपाल की पत्नी सामने वाले मकान में रहती है। उन्होंने रात करीब एक बजे चीख की आवाज सुनी। ठंड काफी थी तो सपना समझकर अधिक ध्यान नहीं दिया और सो गया। शनिवार की सुबह अचल कहीं दिखाई नहीं दिया। उसकी तलाश की गई। कमरे में बाहर से ताला लटक रहा था। अंदर झांककर देखा गया तो खून से सना शव पड़ा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

यह भी पढ़ेंः- Etah: महिला के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया, नकदी व जेवर लूट ले गए; बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। जांच करने के लिए मौके पर पहुंचे हैं। फोरेंसिक व डॉग स्काइड टीम को भी लगाया गया है। मामले का जल्द खुलासा किया जाएगा। वहीं एसएसपी ने बताया कि युवक अविवाहित था और अकेला रहता था। प्रेम-प्रसंग में हत्या करने का अंदेशा है। कुछ चीजें कमरे से बरामद भी हुई हैं। सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed