फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Devotees have been banned from using mobile phones in Dwarkadhish temple of Vrindavan

Vrindavan: द्वारकाधीश मंदिर में मोबाइल प्रयोग नहीं कर सकेंगे श्रद्धालु, देखिए क्या है नई व्यवस्था

Sat, 13 Jan 2024 06:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

वृंदावन में द्वारकाधीश मंदिर में अब श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आगे पढ़िए और जानिए यह नई व्यवस्था क्या है? 

विज्ञापन
Devotees have been banned from using mobile phones in Dwarkadhish temple of Vrindavan
Vrindavan: द्वारकाधीश मंदिर में मोबाइल पैक करते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में द्वारकाधीश मंदिर में श्रद्धालु मोबाइल का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। इस पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। शनिवार की सुबह से ही मंदिर में प्रवेश करने वाले श्रद्धालुओं के मोबाइल प्रशासन द्वारा तैनात कर्मचारियों ने पैक कर दिए। मोबाइल को विशेष पाउच में लॉक करने के बाद ही प्रवेश दिया गया। 

विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर में शनिवार सुबह से भक्तों को मोबाइल ले जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया। हालांकि यह व्यवस्था दो दिन के लिए ट्रायल के रूप में की गई है। सफल रहने पर इसे आगे बढ़ा दिया जाएगा। बांकेबिहारी मंदिर में मोबाइल प्रतिबंध करने के ट्रायल की भांति ही द्वारिकाधीश मंदिर में भी दो दिन के लिए मोबाइल प्रतिबंधित कर दिया गया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच बजे मंगला दर्शन के वक्त जब मंदिर के बाहर तैनात पीएसए कंपनी के कर्मियों ने श्रद्धालुओं को मोबाइल ले जाने से रोका तो वे आश्चर्य में पड़ गए। कई भक्तों की कर्मियों से नोंकझोंक भी हुई। हालांकि उन्हें समझाया गया तो वह मान गए और अपना मोबाइल पाउच में पैक करने के लिए कर्मियों को दे दिया। यह व्यवस्था पूरे दिन चलती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


 मंदिर अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर के अंदर मोबाइल प्रतिबंधित करने के पीछे दो कारण हैं। पहला सुरक्षा और दूसरा भक्तों द्वारा मंदिर को सेल्फी प्वाइंट बनाने से रोकना है। यह निर्णय एसएसपी के निर्देश पर लिया गया है। फिलहाल यह व्यवस्था दो दिन रहेगी। इसके सफल होने पर आगे बढ़ाया जाएगा। यह काम पीएसए कंपनी द्वारा किया जाएगा।

बांकेबिहारी मंदिर में भी हुआ था ट्रायल

वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में भी मोबाइल को प्रतिबंधित करते हुए बाहर ही पाउच में पैक करने का ट्रायल किया गया था। हालांकि बाद में किन्हीं कारणों के चलते यह नियम लागू नहीं किया जा सका।

व्यवस्था लागू हुई तो इस प्रकार होगा संचालन

पीएसए डिजिटल इंडिया लि. कंपनी के सेल्स एंड मार्केटिंग हेड सुभाष महापात्रा ने बताया कि उनकी कंपनी की ओर से नॉन वोविंग क्लॉथ बैग तैयार किया है, जिसके ऊपर क्यूआर कोड लगा है। इस बैग को एक व्यक्ति को पांच रुपए में दिया जाएगा।

श्रद्धालु के मोबाइल को इस बैग में रख जाएगा और बैग आरएफआईडी स्कैनर के जरिये लॉक कर श्रद्धालु को थमा दिया जाएगा। यह व्यवस्था प्रवेश द्वार पर रहेगी। मोबाइल के पाउच में बंद होने पर उसका इस्तेमाल मंदिर परिसर के भीतर फोटो, वीडियो, रील्स बनाने में नहीं किया जा सकेगा। 



श्रद्धालु जैसे ही दर्शन कर निकास द्वार पर पहुंचेगा। वहां कंपनी की दूसरी टीम स्कैनर के साथ मिलेगी। यहां श्रद्धालु उन्हें मोबाइल पाउच देंगे। टीम क्यूआर कोड को स्कैन कर बैग को खोलेगी और श्रद्धालु को उसका मोबाइल वापस कर बैग अपने पास रख लेगी। एक बैग को पांच से आठ बार इस्तेमाल किया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed