फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   miscreants entered house and committed robbery In Etah

Etah: महिला के हाथ-पैर बांधकर डाल दिया, नकदी व जेवर लूट ले गए; बदमाशों ने घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

Sat, 13 Jan 2024 06:06 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 Jan 2024 06:06 PM IST
सार

बदमाशों ने महिला को बांधकर कमरे में डाल दिया। जबकि दूसरे कमरे में रखी नकदी और जेवरात लूटकर ले गए। बदमाशों की संख्या चार बताई जा रही है। रात में ही डायल 112 पर कॉल करके पुलिस को जानकारी दी गई, तब पुलिस पहुंची।

विज्ञापन
miscreants entered house and committed robbery In Etah
मिरहची में लूट की घटना के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शुक्रवार की रात बदमाशों ने एक महिला को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने महिला को दूसरे कमरे में बांधकर डाल दिया। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह महिला बंधन मुक्त हुई और पुलिस को सूचना दी। लूट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और पड़ताल शुरू कर दी।

विज्ञापन


घटना मिरहची थाना क्षेत्र के गांव लालपुर में हुई। लूट की वारदात गांव निवासी विमलेश देवी के मकान में हुई। महिला का कहना है कि रात करीब 1:15 बजे पेशाब करने के लिए उठी थी। जैसे ही दरवाजा बंद किया, तभी दो बदमाश आए और पकड़ लिया। इसके बाद दो अन्य बदमाश आए और मुंह दबा लिया। 
विज्ञापन


इसकी वजह से आवाज नहीं निकल सकी। बदमाशों ने कमरे में पड़े दुपट्टा से आंख बांध दी और साड़ी से हाथ-पैर बांध कर डाल दिया। इसके बाद बदमाशों ने दूसरे कमरे में रख बक्से व अलमारी के तालों को तोड़ा। उसमें रखी पायल, करधनी, अंगूठी और करीब 1 लाख 30 हजार रुपये लूट ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला के गोद लिए पुत्र पवनेश कुमार ने बताया कि मां का मुंह भी बांधा गया था। इसकी वजह से चिल्ला नहीं सकी। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह हाथ-पैर खोल अन्य परिजन को जानकारी दी। रात में ही डायल 112 पर सूचना दी। तब पुलिस पहुंची और कार्रवाई का आश्वासन दिया। 


इसके बाद भी थाने से पुलिस गांव नहीं आई। कोरा आश्वासन दिया जाता रहा। इसकी वजह से तहरीर देने में भी देरी हुई। शनिवार को तहरीर दी गई। थानाध्यक्ष कृष्णकांत लोधी ने बताया कि शनिवार की सुबह महिला ने तहरीर दी है। उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed