फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man shot during Kirtan in Katha Pandal

Etah News: कथा पंडाल में कीर्तन के समय युवक को मारी गोली

Sun, 05 May 2024 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 May 2024 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man shot during Kirtan in Katha Pandal
एटा। थाना नयागांव के खरसुलिया गांव में शनिवार देर रात कथा पंडाल में कीर्तन सुन रहे युवक को नामजद लोगों ने गोली मारकर घायल कर दिया। जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। परिजन घायल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचे। जहां से हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। यहां उसका उपचार चल रहा है। गांव खरसुलिया में भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार देर रात कथा पंडाल में जवाबी कीर्तन का कार्यक्रम चल रहा था। तभी वहां पहुंचे गांव के नंदमोहन व लालाराम ने कीर्तन सुन रहे आकाश को तंमचे से गोली मार दी और गालियां देते हुए भाग गए। गोली आकाश के पैर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मिलते ही परिजन घायल आकाश को लेकर अलीगंज सीएचसी पर लेकर पहुंचे। जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
विज्ञापन

यहां आकाश ने बताया कि शुक्रवार को इन लोगों से कहासुनी हो गई थी। जिसके बाद शनिवार की देर रात इन लोगों ने मुझे जान से मारने की नीयत से गोली मार दी। थाना प्रभारी रीतेश ठाकुर ने बताया कि कथा पंडाल में गोली लगने की घटना का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों का तलाश की जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed