UP Crime: सुबह बिस्तर से उठकर पीने लगा शराब, पत्नी ने किया विरोध तो तमंचा सटाकर मार दी गोली, मच गया कोहराम
एटा में शराबी युवक सुबह बिस्तर से उठकर शराब पीने लगा। पत्नी ने इसका विरोध किया तो तमंचा सटाकर उसे गोली मार दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में सोमवार सुबह शराब पीने से मना करने पर सनकी युवक ने गोली मारकर पत्नी की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। जल्दबाजी में वह तमंचा भी मौके पर ही फेंक गया। सूचना पर पहुंचे मृतका के भाई ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
शराब पीने का आदी है बहनोई
घटना मलावन थाना क्षेत्र के लाखापुर गांव की है। गांव निवासी संतोष कुमार की शादी फर्रुखाबाद जिला के नबावगंज थाना क्षेत्र के नगला चंदन गांव निवासी रोहिताश ने बहन नीतू देवी के साथ हुई थी। नीतू के भाई ने बताया कि बहनोई संतोष शराब पीने का आदी है। वह संपत्ति बर्बाद करता चला जा रहा है। घर की आर्थिक स्थिति दिनों दिन बिगड़ती जा रही है।
यह भी पढ़ेंः- UP News: गर्लफ्रेंड के साथ किया गलत काम, दोस्तों को शेयर हो गया पूरा वीडियो, शर्म से पानी-पानी हुआ
तमंचा सटाकर मारी गोली
इसको लेकर बहन अक्सर मना करती थी। सोमवार की सुबह करीब आठ बजे ही वह शराब पीना शुरू कर दिया। बहन ने मना किया तो दोनों में कहासुनी होने लगी। इस पर बहनोई गुस्से में तमंचा निकाल लाया। उसने तमंचा सटाकर बहन को गोली मार दी। इसके बाद तमंचा फेंककर फरार हो गया। गोली लगने से बहन की मौत हो गई।
यह भी पढ़ेंः- UP News: सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, सीधे पहुंची थाने; बात सुनकर शर्मसार हो
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
एएसपी धनंजय सिंह कुशवाहा ने बताया कि पति ने शराब पीने का विरोध करने पर तमंचे से गोली मारकर महिला की हत्या कर दी गई है। भाई की तहरीर पर हत्यारोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।