फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man murdered by strangulation and head injury, dead body found at brother's house

Etah News: गला घोंटकर और सिर में चोट पहुंचाकर युवक की हत्या, तहेरे भाई के घर मिला शव

Fri, 29 Mar 2024 09:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 29 Mar 2024 09:15 PM IST
विज्ञापन
Young man murdered by strangulation and head injury, dead body found at brother's house
गला घोंटकर और सिर में चोट पहुंचाकर युवक की हत्या, तहेरे भाई के घर मिला शव
विज्ञापन

एटा। थाना जलेसर क्षेत्र के गांव मुशियार में तहेरे भाई के घर में युवक का शव बृहस्पतिवार रात को मिला। मृतक के साले ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घटना स्थल पर डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम पहुंच गई। जांच-पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया। पिता की ओर से हत्या का आरोप लगाया गया है। वहीं पुलिस मामले के पीछे अवैध संबंधों की आशंका मानकर चल रही है।
पिता पातीराम ने बताया कि पुत्र सतीश (27) का शव पड़ोस में बने ताऊ के बेटे सुनील के घर में मिला है। जिसकी सूचना सुनील की पत्नी गुड्डी देवी ने बृहस्पतिवार रात 9 बजे परिजन को दी। मृतक के भाई वीरेश ने बताया कि मैं घर पर मौजूद नहीं था। मेरे पास फोन पहुंचा, जिससे पता लगा कि भाई सतीश की हत्या हो गई है। भाई के सिर पर गहरी चोट तथा गले पर निशान हैं। उसने यह भी बताया की सुनील नोएडा में नौकरी करता है तथा उसके घर पर सतीश का आना-जाना लगा रहता था। पोस्टमार्टम में गला घोंटने और सिर में चोट से हत्या होने का कारण बताया गया है।
विज्ञापन

मृतक सतीश के ससुर सुनहरी लाल ने बताया कि दामाद की मृत्यु की सूचना पर मुशियार पहुंचे। इसके बाद मेरे पुत्र ने ही पुलिस को सूचना दी थी। उन्होंने बताया कि बेटी सिया देवी की शादी 3 दिसंबर 2023 को सतीश के साथ की थी। बेटी मायके में थी और बुधवार को ही होली का त्योहार करके ससुराल पहुंची थी। जलेसर कोतवाली प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि मृतक के पिता पातीराम ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

_____________
वर्जन
प्रथम दृष्टया मामला अवैध संबंध का प्रतीत हो रहा है, जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही मामले की सत्यता का पता चल सकेगा। -धनंजय सिंह कुशवाहा, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed