फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man married girl by hiding fact that he was impotent In Etah When it was revealed case was registered

'ऐसा नहीं हो सकता': सुहागरात पर कमरे से चीखती हुई निकली दुल्हन, हकीकत सामने आई... तो एक पल में टूट गए सपने

Sat, 04 Nov 2023 09:02 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 04 Nov 2023 09:02 AM IST
सार

एटा में शादी के बाद पति के नपुंसक होने की बात पता चली तो महिला के अरमान ढह गए। अब आरोपी पति व ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
young man married girl by hiding fact that he was impotent In Etah When it was revealed case was registered
दुल्हन ने बयां की दास्तां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने नपुंसक होने के बात छिपाकर युवती से शादी कर ली। सुहागरात पर खुलासा हुआ को महिला के अरमान चूर हो गए। उसने परिजन को इसकी जानकारी दी। यही नहीं उसने बताया था कि वह बैंक में नौकरी करता है। यह बात भी झूठ निकली। अब आरोपी पति सहित ससुरालीजन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन

मामला मिरहची थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली महिला ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। अदालत के आदेश पर उसकी रिपोर्ट दर्ज की गई। उसने शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर जिले के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी में ससुरालवालों को छह लाख नकद और चार लाख का सामान दिया गया। वह ससुराल पहुंची तो सुहागरात के समय पति के नपुंसक होने की जानकारी हुई। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: आधी रात बेटी के कमरे में हो रही थी हलचल, घरवाले पहुंचे तो प्रेमी संग ऐसी हालत में देख खो बैठै आपा; और फिर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

इसके बाद उसने मां को फोन करके पति के बारे में बताया। दूसरे दिन ही पिता व अन्य रिश्तेदार ससुराल पहुंच गए और पंचायत की। पति के परिजन ने कहा कि हम इलाज कराएंगे, मामला सब ठीक हो जाएगा। इसके बाद पति का इलाज भी चला लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। यह भी आरोप है कि शादी से पहले युवक का बैंक में नौकरी करना बताया गया था। बाद में जानकारी हुई कि वह प्राइवेट नौकरी करता है।

यह भी पढ़ेंः- Agra: तो क्या शाहजहां ने नहीं बनवाया था ताजमहल, याचिका में किया गया दावा; पढ़ें दिल्ली हाईकोर्ट ने क्या कहा?
 

आरोप है कि दो माह बाद परिजन के साथ गई और पति से मिली लेकिन उसकी बीमारी में कोई फायदा नहीं था। तब हम लोगों ने धोखाधड़ी से शादी करने की बात कहते हुए दहेज लौटाने के लिए कहा, लेकिन ससुराल वालों ने दहेज का सामान व रकम नहीं वापस की और धमकी भी दी। तब मैं थाने पर गई, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। 

यह भी पढ़ेंः- UP: गैंग की खतरनाक महिलाएं, इनकी मासूमियत पर मत जाना... कारनामे आपको हिला देंगे; सात आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
 

इसके बाद अदालत की शरण लेनी पड़ी। महिला ने पति सहित छह परिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि अदालत के आदेश आने पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। महिला की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed