{"_id":"67b9ec7412fc0153e30b475e","slug":"young-man-going-to-take-bath-at-hand-pump-shot-condition-critical-etah-news-c-163-1-eta1001-130067-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: हैंडपंप पर नहाने जा रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: हैंडपंप पर नहाने जा रहे युवक को मारी गोली, हालत नाजुक
Sat, 22 Feb 2025 08:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:55 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना नयागांव क्षेत्र के नगला झम्मन में घर के बाहर हैंडपंप पर नहाने जा रहे युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को परिजन लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, यहां से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
गांव नगला झम्मन निवासी घायल नरेंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर लगे हैंड पंप पर नहाने जा रहा था। तभी गांव के ही छत्रपाल और नेत्रपाल ने तमंचे से गोली मार दी। गोली लगते ही वह घायल होकर गिर पड़ा। आवाज सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। बताया कि आरोपियों से कोई पुराना विवाद नहीं है, हल्की-फुल्की कहासुनी कुछ समय पूर्व हुई थी। जब इन लोगों ने छोटे भाई की बुलेट बाइक छीन ली थी। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।