{"_id":"661390ce171f7c77f70cfd6b","slug":"young-man-first-threw-slipper-on-idol-of-hanumanji-in-etah-then-broke-it-and-took-out-his-eyes-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश: पहले हनुमानजी की मूर्ति पर फेंककर मारी चप्पल; फिर तोड़कर निकालीं आंखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश: पहले हनुमानजी की मूर्ति पर फेंककर मारी चप्पल; फिर तोड़कर निकालीं आंखें
Mon, 08 Apr 2024 12:08 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:08 PM IST
सार
चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। पहले हनुमानजी की मूर्ति पर चप्पल फेंककर मारी। फिर मूर्ति तोड़कर आंखें निकाल लीं।
विज्ञापन
अराजकता कर खंडित की गई हनुमान जी की मूर्ति
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में लोकसभा चुनाव से पहले माहौल खराब करने की कोशिश की गई। सोमवार को अराजकतत्व ने हनुमान जी की मूर्ति खंडित कर दी। तड़के करीब 4 बजे उसने घटना को अंजाम दिया। पहले मूर्ति तोड़ी फिर उसकी आंखें निकालीं। लोगों ने देखा तो क्षेत्र में तनाव फैल गया।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी दलित समाज का युवक है। एक दजिन पहले वह मूर्ति पर चप्पल फेंककर मारा था। इस समय हम लोगों ने अज्ञानता समझ अनदेखा कर दिया था। कुछ ही घंटे बाद तड़के पहर उसने यह घटना कर दी।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है। हालांकि घटना के समय उसने शराब पी थी या नहीं यह नहीं पता। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया है। घटना राजा का रामपुर थाना क्षेत्र के गड़रियान मोहल्ले की है।
विज्ञापन