{"_id":"689ae5d58f869ad2b4020ec7","slug":"young-man-fell-from-the-roof-after-a-scuffle-died-on-the-spot-his-brother-is-accused-of-trying-to-kill-him-2025-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah: धक्का मुक्की में छत से नीचे गिरा युवक, मौके पर ही मौत...तेहरे भाई पर जान लेने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah: धक्का मुक्की में छत से नीचे गिरा युवक, मौके पर ही मौत...तेहरे भाई पर जान लेने का आरोप
Tue, 12 Aug 2025 12:29 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 12 Aug 2025 12:29 PM IST
सार
नगला बंजारन में रास्ते से निकलने को लेकर चचेरे और तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। धक्का मुक्की होने पर युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक के परिजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के अलीगंज थाना क्षेत्र के नगला बंजारन में रास्ते से निकलने को लेकर चचेरे और तहेरे भाइयों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में मारपीट हुई। धक्का मुक्की होने पर युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं सूचना मिलते ही तत्काल अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार की रात को सलमान पुत्र शब्बीर उम्र 30 वर्ष कहीं जा रहा था। रास्ते में तेहरे भाई मुश्ताक पुत्र सुलतान, सलीम पुत्र सुलतान का दरवाजा लगा हुआ था। सलमान ने दरवाजे की चाभी मांगी। इसी बात पर कहासुनी हुई और विवाद शुरू हो गया। बाद विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों में धक्का मुक्की हुई। इसी बीच युवक छत से नीचे आ गिरा, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की मौत के बाद चीख पुकार मच गई। मौके पर पुलिस पहुंची और युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के भाई इरफान ने जानकारी देते हुए बताया कि गेट की चाभी मांगी तो उन्होंने नहीं दी, इसी बीच हमारे ताऊ के लड़के मुश्ताक और सलीम दोनों पीटते हुए छत पर ले गए और धक्का मार दिया, जिससे इसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मामले पर थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौक पर पहुंची। घटना स्थल का निरीक्षण किया। दो आरोपियों के विरुद्ध गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है।