{"_id":"65ac0790ab8c91e07806114d","slug":"young-man-dies-of-heart-attack-two-patients-admitted-with-chest-pain-etah-news-c-163-1-sagr1019-11618-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, सीने में दर्द के दो मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दिल का दौरा पड़ने से युवक की मौत, सीने में दर्द के दो मरीज भर्ती
Sat, 20 Jan 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। सर्दी सांस सहित दिल के मरीजों को खासकर परेशान किए हुए हैं। आए दिन किसी न किसी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो रही है। शुक्रवार की शाम को 25 वर्षीय एक युवक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। जबकि इमरजेंसी में दो सीने में दर्द के मरीज भर्ती कराए गए।
शहर के मोहल्ला अरुणा नगर निवासी 25 वर्षीय राममोहन को शुक्रवार की शाम को दिल का दौरा पड़ा। इससे उसकी मौत हो गई। परिजन ने बताया अचानक से सीने में दर्द उठा जब तक कुछ समझ पाते की वह बेहोश हो गए। उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। वहां चिकित्सकाें ने मृत बता दिया। जबकि नगला पोता निवासी प्रदीप व किदवई नगर निवासी श्याम को सीने में दर्द की शिकायत पर भर्ती किया गया। मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक जितेंद्र ने बताया अगर सीने में भारीपन सहित दर्द की समस्या तो तत्काल चिकित्सक को दिखाएं। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न करें।