फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Young man died in road accident after sister marriage

UP: शादी वाले घर में पसरा मातम...दोपहर में किया बहन को विदा, शाम को भाई की दर्दनाक माैत; परिवार में मचा कोहराम

Tue, 25 Feb 2025 05:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 25 Feb 2025 05:11 PM IST
सार

बहन को विदा करने के बाद भाई पास ही गांव में दावत खाने चला गया। लाैटते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की माैत हो गई।
 

विज्ञापन
Young man died in road accident after sister marriage
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

एटा के थाना मलावन क्षेत्र में हाईवे पर सैंथरी गांव के पास सोमवार रात एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वह बहन की विदा करने के बाद शाम को रिश्तेदारी में आयोजित कार्यक्रम की दावत खाकर लौट रहा था। उसके साथ बाइक सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


थाना बागवाला के गांव नगला लोचन निवासी श्रीकृष्ण ने बताया कि बेटा सचिन (21) सोमवार की देर शाम रिश्तेदारी में दावत खाने थाना सकीट के गांव नगला काजी गया था। साथ में रिश्तेदार पंकज उर्फ पिंकी निवासी नारई सिकंदराराऊ और योगेंद्र निवासी कोयला थाना मेरापुर जिला फर्रुखाबाद भी बाइक पर बैठे हुए थे। 
विज्ञापन


लौटते समय सैंथरी गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से तीनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। पंकज और योगेंद्र को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रीकृष्ण ने बताया कि रविवार को बेटी की शादी थी। सभी लोगों ने हंसी-खुशी से बरात की अगवानी की और धूमधाम से विवाह के कार्यक्रम हुए। सचिन तीन दिन से लगातार काम में व्यस्त था। सोमवार को दोपहर के समय बहन की विदा करने के बाद सब लोग हारे-थके सो गए। 


शाम के समय सचिन ने बाइक निकाली और पंकज व सचिन को साथ लेकर नगला काजी दावत खाने चला गया। वहां से लौटते समय यह हादसा हो गया। जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। घर पर रिश्तेदार भी थे। जिस घर में एक दिन पहले तक मंगल गीत बज रहे थे, वहां अब मातम पसर गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed