फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   young man died and his friend seriously injured when high-speed tractor overturned in Etah

Etah News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Jul 2024 08:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 11 Jul 2024 08:09 AM IST
सार

एटा में तेज रफ्तार ट्रैक्टर पलटने से एक युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा था।

विज्ञापन
young man died and his friend seriously injured when high-speed tractor overturned in Etah
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में जलेसर कोतवाली क्षेत्र के सासनी रोड स्थित गांव अन्निया से लौट रहे युवकों का ट्रैक्टर बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। ट्रैक्टर के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


प्राप्त कोतवाली क्षेत्र के गांव अन्निया से बंटू (33) निवासी सराय राजनगर तथा महिपाल निवासी नगला गोदी थाना जलेसर शटरिंग का सामान मंगलवार देर शाम ट्रैक्टर-ट्रॉली में लेकर वापस आ रहे थे। तभी जलेसर-सासनी मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटकर खाई में गिर गई।
विज्ञापन


ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दोनों युवक दब गए। आसपास के लोगों ने दोनों को मुश्किल से ट्रैक्टर के नीचे से बाहर निकाला। उपचार के लिए सीएससी जलेसर पर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने बंटू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजन सीएससी से बंटू के शव को लेकर नगर के एक निजी अस्पताल पर पहुंच गए। हालांकि वहां भी चिकित्सक ने बंटू को मृत बता दिया। घायल महिपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed