{"_id":"62bef79269d49217aa005ab0","slug":"young-man-caught-carrying-smack-in-jail-report-etah-news-agr5386570126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में स्मैक ले जाते युवक को पकड़ा, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेल में स्मैक ले जाते युवक को पकड़ा, रिपोर्ट
विज्ञापन
जिला जेल ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिला कारागार में एक बंदी से मुलाकात करने के लिए जा रहे एक युवक को गेट पर चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। वह स्मैक लेकर अंदर जा रहा था। टेल्कम पाउडर में पुड़िया छिपाकर रखी थी। कोतवाली नगर में डिप्टी जेलर ऋत्विक प्रियदर्शी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि बाबूगंज निवासी अरमान जेल में निरुद्ध बंदी चिंटू उर्फ निखिल सक्सेना से मुलाकात करने आया था।
जेल अधीक्षक के निर्देशन में मुलाकात करने वालों की सघन तलाशी की जाती है। तलाश के दौरान अरमान द्वारा लाए गए सामान में रखे टेल्कम पाउडर के डिब्बे में एक पुड़िया और एक अलग तरह का कागज मिला। पूछताछ और पड़ताल करने पर पता लगा कि यह स्मैक है। जिसके बाद अरमान को पुलिस के हवाले कर दिया गया।
जेल अधीक्षक अमित चौधरी ने कहा कि जेल में तीन लेयर में चेकिंग की जाती है। दूसरी लेयर में चेकिंग के दौरान टेल्कम पाउडर के डिब्बे में कुछ संदिग्ध सामान दिखा। मामले की जांच कराई गई। बताया गया नशीला पदार्थ है। आरोपी को पकड़ कर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।