{"_id":"668191b9006a2e77e600c28d","slug":"young-man-absconds-with-around-rs-1-crore-from-committee-etah-news-c-163-1-sagr1016-119092-2024-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: कमेटी के करीब एक करोड़ रुपये लेकर युवक फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: कमेटी के करीब एक करोड़ रुपये लेकर युवक फरार
Sun, 30 Jun 2024 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 30 Jun 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
मिरहची। थाना क्षेत्र में कमेटी का काम करने वाला युवक करीब एक करोड़ लेकर फरार हो गया। कमेटी की किस्त जमा करने वाले लोग परेशान हैं। आरोप है कि युवक जमीन-मकान बेचकर अपने परिवार सहित भाग गया है। फिलहाल तीन लोग सामने आए हैं, जिन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव वीरपुर निवासी रवि कुमार ने बताया कि गांव गोबरा निवासी ब्रजनंदन कमेटी डालने का काम करता है। लोगों से रुपये जमा कर अपने पास रखता था। मैंने अगस्त 2022 से कमेटी शुरू की। जो 12 महीने में पूरी हो गई। मेरा तीन लाख रुपया ब्रजनंदन के पास पहुंच गया। वहीं रोहताश के 5.65 लाख और शैलेष कुमार के 4.35 लाख रुपये ब्रजनंदन पर जमा थे। जैसे ही रुपये वापस करने का समय आया, करीब 9 महीने पहले ब्रजनंदन अपने घर से फरार हो गया। आरोप लगाया कि वह अपनी जमीन, दुकान, मकान बेचकर परिवार सहित भाग गया है।
हम तीनों ने डिजिटल माध्यम से रुपये दिए थे। ऐसे में साक्ष्य होने पर हमारी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि 30 से 40 लोग ऐसे हैं जो किश्त की रकम नकद देते थे। ऐसे में साक्ष्य न होने पर वह चक्कर काट रहे हैं। इनका करीब एक करोड़ रुपया ब्रजनंदन लेकर भागा है। सीओ सदर अमित कुमार ने बताया कि तीन लोगों के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी के परिजन आदि से पूछताछ की जा रही है। जल्द उसको पकड़ लिया जाएगा।