फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   You have the amazing saint Sabarmati

साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल

Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Sun, 02 Oct 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
You have the amazing saint Sabarmati
साबरमती के संत तूने कर दिया कमाल - फोटो : अमर उजाला
गांधी जयंती पर विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी शंभूनाथ, पुलिस लाइन में एसएसपी ने ध्वजारोहण कर गांधी एवं शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण किया। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में डीएम ने कहा कि राष्ट्रपिता के सत्य, अहिंसा, प्रेम, शांति का संदेश एवं पूर्व प्रधानमंत्री शास्त्री की ईमानदारी व सादगी आज और प्रासंगिक हो गई है। इस मौके पर एडीएम प्रशासन सतीश पाल, एडीएम वित्त एवं राजस्व महेश चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधान मंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती पर राजनीतिक दलों, विद्यालयों और सरकारी कार्यालयों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। गोष्ठियों का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालय पर उपजिलाधिकारी एनपी पांडे ने, कोतवाली पर क्षेत्राधिकारी पुलिस कौशलेंद्र प्रताप सिंह, पटना पक्षी विहार पर वन क्षेत्राधिकारी बिहारी लाल ने, महात्मा गांधी की प्रतिमा पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता विशम्भरदयाल गुप्ता, एमजीएम इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह सिसोदिया ने ध्वजारोहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद में मनाई गांधी जयंती
 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती नगर पालिका परिषद मारहरा में धूमधाम सेे मनाई गई। इस दौरान वर्दी वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पूर्व पालिकाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने माल्यार्पण किया। पूर्व चेयरमैन जग्गूमल प्रभाकर ने संबोधित किया। 35 पुरुषों और 16 महिलाओं को वर्दी वितरित की गई। मझले भाई, यूनिस सिद्दीकी, मोहम्मद आमिल, नासिर हुसैन, मेवाराम, प्रेमराज, महेंद्र दिवाकर, चंद्रपाल सिंह मौजूद रहे।
जिले में गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता अभियान चलाया गया लेकिन पिछले साल की अपेक्षा झाड़ू चलाने वालों की कमी रही। पालिका परिषदों ने ही स्वच्छता अभियान चलाकर कोरम पूरा किया।
शहर के पटियाली गेट स्थित पुलिस चौकी पर पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी ने फावड़ा चलाकर सफाई अभियान चलाया। उन्होंने लोगों से शहर को साफ बनाने में पालिका की मदद करने का आह्वान किया। अधिशासी अधिकारी संतराम सरोज, सफाई निरीक्षक बालकपूर, निरंकार, संजय कुमार मौजूद रहे।
जलेसर में भाजपा नेताआें ने सफाई अभियान  के प्रति जागरूकता दिखाई। पूर्व एमएलसी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रत्येंद्र पाल सिंह ने नगर वासियों से प्रतिष्ठानों एवं आवासों के साथ आसपड़ोस में भी साफ सफाई का ध्यान रखने का आह्वान किया। स्वच्छता अभियान आगरा रोड चौराहे पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा, तहसील रोड, शेरगंज चौराहा, बड़ा बाजार चौराहा पर चला। कैलाश चंद्र मित्तल, संजीव दिवाकर, महेशपाल सिंह चेयरमैन अवागढ, कपिल गुप्ता, नरेशपाल सिंह, अवतार सिंह, अशोक शर्मा, प्रेमपाल सिंह, दिलीप वार्ष्णेय, राजेश सरानी, सतेंद्र जादौन, भूपेंद्र सिंह, अमित गुप्ता, मुन्नेश फौजी, दीपक वार्ष्णेय, विकास मित्तल, महाराज सिंह लोधी मौजूद रहे।

अवागढ़ में नगर पंचायत कार्यालय की ओर से चेयरमैन महेशपाल सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली से सफाई अभियान शुरू किया गया। इसके बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बारहद्वारी, अखाड़ा चौराहा समेत नगरभर में सफाई अभियान चलाया। सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह सरानी, वीरेंद्र पाल सिंह, रामपाल सिंह, नूर मोहम्मद, वीरेंद्र सैनी, कैलाश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed