फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   yoopee mein shuroo huee satta parivartan kee lahar: raajaveer

यूपी में शुरू हुई सत्ता परिवर्तन की लहर: राजवीर

Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
yoopee mein shuroo huee satta parivartan kee lahar: raajaveer
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जिले में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं के जोश खरोश और समर्थन को देखते हुए भाजपा के नेता भी जमकर विरोधी पार्टियों पर गरजे। वहीं मोदी के नोट बंदी के फैसले को समर्थन भी भाजपा नेता जताते नजर आए।
विज्ञापन

सोरेां, सहावर के कार्यक्रमों में भाजपा सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से उत्तर प्रदेश में परिवर्तन की लहर उठ गई है। पूरे प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। परिवर्तन यात्रा के संयोजक भानू प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पाकिस्तान में घुसकर उसके आतंकियों को मार गिराया और आतंकी कैंप नष्ट किए। वहीं मोदी ने नोट बंदी लागू करके अर्थव्यवस्था के काले साम्राज्य को नष्ट कर दिया। उत्तर प्रदेश की सरकार और अफसर जनता को लूटने में लगे हैं। अब यूपी की जनता को भाजपा की सरकार बनने के बाद राहत मिलेगी। भाजपा के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की पुत्री डा. संघ मित्रा मौर्य ने कहा कि बुआ भतीजे उत्तर प्रदेश को काफी समय से लूट रहे हैं। भाजपा की सरकार बनने से ही प्रदेश में जनजन का विकास संभव है। जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी ने कहा कि  उत्तर प्रदेश में फैले गुंडाराज का खात्मा भाजपा ही कर सकती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि जिले की सभी सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी ही जीतेंगे। इस दौरान भाजपा नेता संजय दुबे, धर्मेंद्र वाष्र्णेंय, आदित्य काकोरिया, बृजेश उपाध्याय, मनोज भारद्वाज, योगेश  चौधरी, सुमन गुप्ता, श्रीकांत तिवारी, लाला राम शर्मा, संपूर्णानंद भारद्वाज, रविकांत गुप्ता, आशुतोष रामगोविंद, अनुराग, योगेश, विवेक मौजूद थे। भाजपा नेताओं ने पंडित दीन दयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। यातुतगंज जमालपुर होते हुए परिवर्तन यात्रा सहावर कस्बे में पहुंची। इस दौरान संयोजक राजू वर्मा, गौरी शंकर शर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र राजपूत, ज्ञान तिवारी, संजय कुशवाह, स्वामी कल्याणानंद, लोकेंद्र साहू, केपी सिंह, रमेश साहू, प्रदीप वर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed