फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Yash Pratap of Nyay Panchayat Aspur and Vinay of Sakiet became the winners

Etah News: न्याय पंचायत आसपुर के यश प्रताप और सकीट के विनय बने विजेता

Tue, 14 Oct 2025 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Oct 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Yash Pratap of Nyay Panchayat Aspur and Vinay of Sakiet became the winners
शहर के स्टेडियम में न्याय पंचायत की खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़ में प्रतिभाग करते बच्चे। संवाद
एटा। जिले में परिषदीय विद्यालय की न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार को न्याय पंचायत सकीट और आसपुर के परिषदीय विद्यालयों की खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन शहर के स्टेडियम में किया गया। इसमें न्याय पंचायत आसपुर के यश प्रताप और सकीट के विनय विजेता रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का आयोजन नोडल शिक्षक सोमेश कुमार एवं जैनेंद्र कुमार के नेतृत्व में किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी सकीट थान सिंह ने किया। न्याय पंचायत सकीट में 100 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबली के गौरव ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं बालिका वर्ग में यूपीएस भगवंतपुर की दीपांजलि ने पहला स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में यूपीएस बाबली के विनय और बालिका वर्ग में यूपीएस भगवंतपुर की राखी ने पहला स्थान हासिल किया। बालिका वर्ग की कबड्डी में यूपीएस भगवंतपुर और बालक वर्ग में बाबली की टीम विजेता बनी। लंबी कूद में भगवंतपुर के मयंक ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

न्याय पंचायत आसपुर में 100 मीटर बालक वर्ग दौड़ में यूपीएस मधुपुरा के शिवम ने पहला स्थान हासिल किया। 200 मीटर दौड़ में सैदपुर के आर्यन ने पहला स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में सैदपुर के मोहित ने पहला स्थान हासिल किया। लंबी कूद में मधूपुरा के शिवम, गोला फेंक और चक्का फेंक में मधूपुरा के यश प्रताप और बालिका वर्ग में चक्का फेंक में गौरी ने पहला स्थान हासिल किया। इस दौरान भारतवीर वर्मा, मनीष दुबे, योगेश कुमार, राजीव यादव, पुष्पेंद्र कुमार, मोनिका सिंह, राजेश पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed