{"_id":"695ff0388d059efd140cdb69","slug":"workers-made-aware-about-admission-in-atal-residential-school-etah-news-c-163-1-eta1002-144617-2026-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए श्रमिकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: अटल आवासीय विद्यालय में प्रवेश के लिए श्रमिकों को किया जागरूक
Thu, 08 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 08 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
मेहता पार्क स्थित लेवर अड्डे पर अटल आवासीय योजना की जानकारी देते श्रम परिवर्तन अधिकारी राज ब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। श्रम विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को रेलवे रोड स्थित लेबर अड्डे मेहता पार्क पर जागरूकता कैंप का आयोजन किया। श्रम प्रवर्तन अधिकारी राजबाबू ने निर्माण श्रमिकों को उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्ननिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड में पंजीकरण व नवीनीकरण की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।
राजबाबू ने बताया कि अटल आवासीय विद्यालय टमकौली तहसील गभाना जिला अलीगढ़ में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया चल रही है। निर्माण श्रमिकों के पात्र छात्र-छात्राओं को प्रवेश परीक्षा में अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय में बच्चों को निःशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन पत्र विकास भवन स्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी के कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। इनको 31 जनवरी तक जमा करना होगा। प्रवेश परीक्षा 22 फरवरी को आयोजित की जाएगी।