फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women were made aware not to take medication without medical advice.

Etah News: बिना सलाह दवा नहीं लेने के लिए महिलाओं को किया गया जागरूक

Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Women were made aware not to take medication without medical advice.

विज्ञापन
एटा। अंतरराष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस के अवसर पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह की अध्यक्षता में हुआ। इसमें महिलाओं को सुरक्षित एवं कानूनी गर्भपात सेवाओं, समय पर चिकित्सकीय परामर्श और असुरक्षित गर्भपात से होने वाली जटिलताओं के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बालवीर सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र, विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह समेत अन्य चिकित्सक, मेडिकल छात्र और स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्त्री एवं प्रसूति रोग विभागाध्यक्ष डॉ. साधना सिंह ने बताया कि गर्भपात के दौरान प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से गंभीर जटिलताओं से बचाव किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने कहा कि असुरक्षित गर्भपात महिलाओं के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश चंद्र ने कहा कि सुरक्षित गर्भपात सेवाओं की जानकारी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं तक समय पर पहुंच मातृ स्वास्थ्य की सुरक्षा में महत्वपूर्ण है।
महिलाओं की गोपनीयता, गरिमा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए उचित परामर्श और सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed