{"_id":"6568ca4e302df26aa5015bef","slug":"women-should-vote-for-their-own-interests-etah-news-c-163-1-eta1001-9011-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिलाओं को अपने हितों के लिए करना चाहिए मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिलाओं को अपने हितों के लिए करना चाहिए मतदान
Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 30 Nov 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर के शिकोहाबाद रोड स्थित रानी अवंती बाई महिला महाविद्यालय में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता (स्वीप) के तहत जागरुकता कार्यक्रम किया गया। छात्राओं ने उत्साह के साथ कार्यक्रम में सहभागिता की। साथ ही संकल्प लेकर महिला मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिए प्रेरित करने व मतदाता सूची में नाम शामिल करने को पूर्ण प्रयास करने की बात कही।
महाविद्यालय की छात्राओं ने मतदान की अहमियत तथा लोकतंत्र के महापर्व में महिलाओं की बढ़-चढ़कर भागीदारी के लिए उनके दायित्वों पर चर्चा की। इसके साथ ही लोकतंत्र में महिलाओं को भी अपने हितों के लिए मतदाता के रूप में जरूर मतदान करना चाहिए।
स्वीप की जिला आईकॉन राजकुमारी सीमा वार्ष्णेय ने कहा कि हर क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण हो रहा है। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाली छात्राएं या अन्य बालिकाएं मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य शामिल कराए। इसके अलावा निर्धारित आयु पूर्ण करने वाली अन्य कोई महिला सूची में शामिल नहीं है, उनको भी प्रेरित कर मतदाता बनवाने की पहल करें। स्वीप कार्यक्रम प्रभारी सुधीर कुमार ने कहा निर्वाचन आयोग इस बार मताधिकार से वंचित रहने वाली महिलाओं पर खास फोकस कर रहा है।
विज्ञापन
मतदाता सूची में महिलाओं का अनुपात बढ़ाने के लिए पुनरीक्षण अभियान से जागरूकता के प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप कोऑर्डिनेटर दयानंद श्रीवास्तव ने मतदाता जागरूकता संबंधी गगन भेदी नारों से छात्राओं के मध्य उत्साह का संचार किया। वहीं बालिकाओं ने जागरूकता पोस्टर के साथ आओ मतदाता बनें का संदेश दिया। इस मौके पर अंजली गुप्ता सह आइकॉन, महाविद्यालय के डॉ. अरुण कुमार, डॉ. जितेंद्र कुमार, डॉ. विपिन कुमार, उषा कुमारी, संध्या यादव, गीता राजपूत, रीना यादव, नीतू सिंह, कृष्णपाल आदि मौजूद रहे।