फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women prisoners will get skills, will become self-reliant

महिला बंदियों को मिलेगा हुनर, बनेंगी आत्मनिर्भर

Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women prisoners will get skills, will become self-reliant
एटा। विभिन्न मामलों में जेल में निरुद्ध महिला बंदियों को कारागार प्रशासन व्यवसायिक हुनर मुहैया कराएगा। जिससे महिलाएं हुनर का प्रयोग कर आत्मनिर्भर बन सकेंगी। अभी जेल में महिला बंदियों के लिए इस तरह का कोई प्रशिक्षण कार्यक्रम नहीं चल रहा है।
विज्ञापन

कारागार भारती अभियान के तहत यह पहल की जा रही है। जेल में निरुद्ध 58 महिलाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए सात दिन का सिलाई, कढ़ाई, बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। सामाजिक संस्था राष्ट्रीय युवा शक्ति को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। एटा से शुरूआत करने के साथ ही यह संस्था अन्य जिलों के कारागारों में भी इसी तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने की तैयारी में है। प्रशिक्षण 23 जुलाई से शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रशिक्षक बंदियों को सिलाई से संबंधित विभिन्न गुर सिखाएंगे जो महिलाओं को हुनर प्रदान करेंगे। इसके बाद महिलाएं कारागार में भी रहकर व्यवसायिक गतिविधियां कर सकेंगी। वहीं कारागार से बाहर निकलने पर उनके पास कमाई का जरिया होगा जो उन्हें रोजगार से जोड़ेगा और महिलाएं अपने पारिवारिक जीवन को खुशहाल बना पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed