फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Women got respect, honour increased

Etah News: महिलाओं को मिला सम्मान, ऊंचा हुआ मान

Sat, 08 Mar 2025 11:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 08 Mar 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Women got respect, honour increased
न्यायालय परिसर में उत्कृष्ट कार्यों के लिए उप क्रीड़ाधिकारी पूजा भट्ट को सम्मानित करतीं राज्य म
एटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले में कई जगह आयोजन किए गए। इनके माध्यम से महिलाओं को सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया गया और उनके प्रति सम्मान की भावना प्रकट की गई।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द की अध्यक्षता में न्यायालय परिसर सभागार में कार्यक्रम हुआ। महिला सशक्तिकरण: चुनौतियां एवं अवसर विषय पर गोष्ठी भी हुई। मुख्य अतिथि डॉ. बबीता चौहान ने कहा कि प्रत्येक महिला को सशक्त बनाना उनका लक्ष्य है। जनपद न्यायाधीश ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभिन्न विभागों में कार्यरत 23 महिला अधिकारियों-कर्मचारियों प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। एसएसपी श्याम नारायण सिंह, सीडीओ डॉ. नागेंद्र नारायण मिश्र, मेडिकल कालेज की प्राचार्य डॉ. रजनी पटेल के साथ ही प्रीती श्रीवास्तव, मनीषा, कमालुद्दीन, सारिका गोयल, सुधा आदि न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्ट्रेट सभागार में जिला पंचायत राज विभाग ने कार्यक्रम कर 200 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

लक्ष्य संस्था ने राजकीय वृद्धाश्रम में कार्यक्रम कर वहां आश्रित सभी महिलाओं को साड़ियां भेंट कीं और सम्मानित किया। महिलाओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली भी मनाई। प्रमुख सलाहकार सत्यप्रवीन गुप्त, महिला जिला प्रभारी डॉ. सरिता यादव, मीना जैन, वीना सिंह, रेखा गुप्ता, ममता गुप्ता आदि मौजूद रहे। निषाद पार्टी ने कृषि उत्पादन मंडी समिति स्थित काशीराम कॉलोनी में वंचित, शोषित समाज की जागरूक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित किया। जिलाध्यक्ष राकेश कश्यप, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ओम लक्ष्मी, प्रमुख महासचिव डॉ. शशि प्रभा राजपूत, शहर अध्यक्ष सर्वेश गिहार, राजू कश्यप, देवांश वर्धन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यश योग सेवा समिति ने कलेक्ट्रेट सभागार पार्क में योग शिविर में योग के बाद महिला दिवस मनाया। सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया। डॉ. यज्ञेश गुप्ता, आशु वार्ष्णेय, योग प्रशिक्षक यशवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। निधाैली कलां ब्लाॅक के नेहरू युवा मंडल गदुआ पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापिका पुष्पा एस, मंडल सचिव रवि यादव, पीएस संतोष कुमार, अंजू यादव, वीना यादव, मधू यादव आदि लोग मौजूद रहे।
सकीट विकासखंड क्षेत्र के गांव भरतौली के प्राथमिक विद्यालय में हुए कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका अंजू जादौन ने महिलाओं को दिवस का महत्व बताया। उनके अधिकार बताते हुए जागरूक किया। ग्राम प्रधान प्रदीप उपाध्याय ने कहा कि महिलाएं किसी क्षेत्र में कभी कमतर नहीं रहीं। अध्यापिका प्रिया यादव, सुदामा आदि मौजूद रहीं।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हरचंदपुर कलां में कार्यक्रम के दौरान शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि सदर विधायक की पत्नी प्रेमलता वर्मा डेविड ने किया। एडीजे कमालुद्दीन, कृष्णकांत मिश्रा, राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष संजय शर्मा, ने संबोधित किया। संयोजक संजय मिश्रा रहे और संचालन ममता शर्मा तथा धीरज पाल सिंह ने किया। भारतीय आईटीआई में बॉश इंडिया फाउंडेशन और एएमपी के सहयोग से कार्यक्रम हुआ। महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अकरम खान, सिस्टर जैनी फ्रांसी आदि मौजूद रहे। कांग्रेस के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने उप्र महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव सावित्री दिवाकर के आवास पर पहुंचकर उन्हें शॉल पहनाकर सम्मानित किया। नैना शर्मा एडवोकेट, ज्योति सोलंकी, अरुणेश गुप्ता, सुभाष सागर आदि मौजूद रहे।



समाज की रीढ़ हैं महिलाएं

जलेसर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जलेसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राध्यापक डॉ. आशा सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज की रीढ़ हैं। परिवार ही नहीं, देश, समाज और दुनिया के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। डॉ. प्रेम सागर डॉ. केके भारद्वाज, डॉ. विजय सिंह चौधरी, डॉ. विनोद, डॉ. अनिल आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed