{"_id":"5b966566867a557eac5279fd","slug":"women-accused-rape-of-policemen-and-village-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने पुलिस सहित प्रधान पर लगाया बलात्कार का आरोप, सुनाई आपबीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने पुलिस सहित प्रधान पर लगाया बलात्कार का आरोप, सुनाई आपबीती
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
Updated Mon, 10 Sep 2018 06:06 PM IST
विज्ञापन
रेप
- फोटो : SELF
एटा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिसकर्मियों पर बलात्कार का आरोप लगा है। थाने में फरियादी की नहीं सुनी गई। पीड़िता कई दिनों तक थाने के चक्कर काटती रही, फिर सीओ के पास पहुंची। सीओ की दखल के बाद चार दिन बाद मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच में पुलिसकर्मियों पर आरोप सिद्ध हो गए, तो खाकी पर दाग लगेगा। मामला एटा से जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन
एटा में थाना जसरथपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस अधिकारियों के सामने अपनी आपबीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि छह सितंबर को उसे घर से जैथरा पुलिस के साथ एक ग्राम प्रधान कार में जबरदस्ती उठाकर ले गया। उसके साथ दरियावगंज नहर पटरी पर सामूहिक दुराचार किया।
विज्ञापन
इसके बाद एक ग्राम प्रधान ने रिवाल्वर रखकर रात भर बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। वह इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना जैथरा पहुंची, तो पुलिस ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए थाने से भगा दिया। पीड़िता ने सीओ से शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
वहीं एटा में ही एक युवती दुष्कर्म की शिकार हो गई। देहात कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती खेत पर पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इसी दौरान एक युवक ने उसे दबोच लिया और दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पिता को जानकारी दी। इस पर पिता ने कोतवाली पहुंच कर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने युवती को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।