फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body was thrown after murder, report filed against two

Etah News: हत्या कर फेंका गया था महिला का शव, दो पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 08 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Woman's body was thrown after murder, report filed against two
एटा। जसरथपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरंजला के पास रविवार की सुबह एक महिला का शव मिला था। पहचान के बाद महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। जिसमें मौत का कारण चोटें लगा बताया गया है। मृतका के पति ने बताया कि पत्नी की हत्या कर शव फेंका गया है। 2 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव अल्लाहपुर थाना नयागांव निवासी रमाकांत ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर महिला की शिनाख्त अपनी पत्नी अलका के रूप में की। उसने गांव के ही अखिलेश व राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि फरवरी माह में अखिलेश उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले गया था। जिसके बाद हमने पुलिस को सूचना दी तो लगभग 25 दिन बाद हमारी पुत्री को बरामद कर पुलिस ने हमें सुपुर्दगी दी। पुत्री को मैंने अपनी ससुराल अकराबाद थाना कंपिल जिला फर्रुखाबाद भेज दिया। 26 सितंबर को मेरी पत्नी पुत्री को लेकर मायके से लौट रही थी। तभी रास्ते में नुनवारा की पुलिया के पास पुत्री लघुंशका जाने की कहकर चली गई।
विज्ञापन

बताया कि हम लोगों ने काफी तलाश की मगर बेटी का कहीं पता नहीं चला। अलका शनिवार को सूचना देने जिला मुख्यालय पर सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) आई थी, यहां से वापस नहीं लौटी। इधर-उधर काफी तलाश की मगर कोई पता नहीं चल सका। सोमवार को समाचार पत्रों व सोशल मीडिया के माध्यम से पता चला कि अलका की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया। रिपोर्ट में महिला की मौत चोटें लगने से पुष्ट की गई है। उसके सिर गर्दन व शरीर के अन्य कई स्थानों पर चोट के निशान पाए गए हैं। ये चोटें किसी भारी चीज के मारने से आने की आशंका जताई गई है। रमाकांत ने गांव के ही अखिलेश और उसके पिता राजेश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपियों का तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed