फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman's body found hanging, in-laws accused of murder

Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, ससुरालीजन पर हत्या का आरोप

Mon, 30 Dec 2024 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 30 Dec 2024 11:06 PM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, in-laws accused of murder
एटा। थाना निधौली कलां के गांव बाकलपुर में खुशबू (30) का शव रविवार रात फंदे से लटका हुआ मिला। मायके वालों ने पति और ससुरालीजन पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना निधौली कलां के गांव मझराऊ निवासी अमरजीत ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन खुशबू का विवाह 2018 में बाकलपुर निवासी राजेश उर्फ गुड्डू के साथ किया था। बहनोई राजेश आए दिन बहन को परेशान करता था। इसके अलावा सास और ननद भी अतिरिक्त दहेज की मांग करते हुए खुशबू को मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करती थीं। बहन के दो बच्चे हैं, जिनमें बड़ा लड़का 5 वर्ष का और छोटा 1 वर्ष का है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार की देर शाम यह लोग बहन को मारने के बाद फंदे से लटकाकर फरार हो गए। पड़ोस के लोगों ने फोन के माध्यम से हमको सूचना दी मौके पर पहुंचे तो देखा बहन मृत अवस्था में फंदे से लटक रही है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम कराया। अमरजीत ने बहनोई, उसकी मां सुधा उर्फ गुड्डी देवी, बहन रूबी और उसके पति सत्यपाल पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि मामले की गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed