{"_id":"6644ab4ee143983b030bf048","slug":"womans-body-found-hanging-accused-of-murder-etah-news-c-163-1-eta1001-116891-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: फंदे पर मिला महिला का शव, हत्या का आरोप
Wed, 15 May 2024 06:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 15 May 2024 06:02 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली बागवाला क्षेत्र के अंतर्गत गांव गढ़ी बेंदुला में मंगलवार सुबह एक महिला का शव फंदे पर लटका मिला। मोहल्ले के लोगों ने महिला के मायके में सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता ने दामाद सहित 10 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है।
चंद्रपाल निवासी नगला कटील थाना अलीगंज ने बताया कि बेटी रश्मि की शादी 15 जून 2020 को थाना बागवाला के गांव गढ़ी बेंदुला निवासी विवेक के साथ की थी। सामर्थ्य के अनुसार दान दहेज भी दिया था। इसके बाद भी यह लोग आए दिन रश्मि को अतिरिक्त दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। दामाद विवेक ने दो-तीन दिन पूर्व भी रश्मि को बुरी तरह से पीटा था। जिसकी जानकारी रश्मि ने फोन के माध्यम से हम लोगों को दी थी।
चंद्रपाल ने बताया कि विवेक, उसका भाई बबलू, प्रवीन, रविन, सीमा, सुमन, पिंकी अमित, रेणुका और रसेंद्र मिलकर रश्मि के साथ अभद्र व्यवहार करते थे। अतिरिक्त दहेज में भैंस तथा रॉयल एनफील्ड मोटरसाइकिल की मांग करते थे। चंद्रपाल ने आरोप लगाया है कि इन लोगों ने रश्मि को मारकर फंदे पर लटका दिया और ताला लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
दोनों लड़के दिव्यांग हैं, क्या करोगे संपत्ति का...
चंद्रपाल ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों की काफी मांगें पूरी कीं, लेकिन वह संतुष्ट नहीं हुए। विवेक के पिता रसेंद्र सिंह कहते थे कि तुम्हारे दोनों लड़के दिव्यांग हैं। इसलिए अपनी सारी जमीन पुत्री के नाम कर दो। तुम्हारे लड़कों की शादी तो वैसे भी नहीं होगी। संपत्ति कम से कम तुम्हारी पुत्री के पास सुरक्षित तो रहेगी।
-- -- -- -- -- -- -- --
मृतका के पिता की ओर से दी गई तहरीर के आधार रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -विक्रांत द्विवेदी, सीओ सिटी