{"_id":"681a13bde1d14b24e409c8a7","slug":"woman-upset-with-her-sons-quarrel-jumped-into-canal-police-rescued-her-2025-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: तीन बेटों की आपसी कलह...करते हैं ऐसा सलूक, सह नहीं सकी मां; जान देने के लिए लगाई नहर में छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: तीन बेटों की आपसी कलह...करते हैं ऐसा सलूक, सह नहीं सकी मां; जान देने के लिए लगाई नहर में छलांग
Tue, 06 May 2025 07:21 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Tue, 06 May 2025 07:21 PM IST
सार
बेटों के आपसी झगड़ों और गलत व्यवहार से परेशान होकर मां ने आत्मघाती कदम उठाया। जान देने के लिए नहर में कूद गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती महिला।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के थाना अलीगंज के गांव दहेलिया पूठ की रहने वाली एक बुजुर्ग महिला मंगलवार को पिलुआ थाना क्षेत्र के गांव सुन्ना नहर पर पहुंची। बेटों की आपसी कलह से परेशान होकर पुल से पानी में कूद गई। मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला को स्थानीय गोताखोरों की मदद से निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, यहां उपचार चल रहा है।
गांव दहेलिया पूठ निवासी सुखदेवी ने बताया कि राजेश, बबलू और अंकित तीन पुत्र हैं, जो आए दिन बेवजह किसी न किसी बात के कारण आपस में लड़ते-झगड़ते रहते हैं। इनके लड़ाई-झगड़े के चक्कर में न तो उन्हें सही तरीके से खाना मिल पाता है और न ही यह लोग उनका ध्यान रख पा रहे हैं। एक-दूसरे के पास भेज देते हैं और तबीयत खराब होने पर दवा तक नहीं दिलाते हैं। सोचा कि जब संतान ही रोटी नहीं दे पा रही तो कौन ख्याल रखेगा।

Trending Videos
बताया कि इस बात के मन में आते ही गांव से जैथरा पहुंची और वहां से बस में बैठकर एटा आई। इसके बाद यहां से ऑटो के माध्यम से सुन्ना नहर पर पहुंची और जान देने के लिए नहर के पुल से कूद गई। वहां मौजूद लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना देते हुए बचाने को दौड़े।
स्थानीय गोताखोरों की मदद से पुलिस ने बुजुर्ग महिला को नहर से निकाला और लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। यहां उपचार के बाद सुखदेवी के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है। महिला ने अपने बेटों के पास जाने से मना भी कर दिया। कहा कि वह बेटी के पास गांव गोलाकुआं में रहेगी।