फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman troubled by illness committed suicide by hanging in Etah

फंदे से झूली महिलाः पति बोला- बीमार रहती थी, तंत्र-मंत्र भी कराया, लेकिन सुधार नहीं हुआ

Tue, 21 Mar 2023 05:54 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 21 Mar 2023 05:54 PM IST
सार

एटा में मंगलवार की सुबह विवाहिता फंदे से झूल गई। इससे पहले वह अपने एक साल के मासूम बेटे को अपनी जेठानी के पास लिटा गई। इसके बाद कमरे में जाकर फांसी लगा ली। घटना से गांव में मातम छा गया।  

विज्ञापन
Woman troubled by illness committed suicide by hanging in Etah
पूजा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर वालों को पता चला तो चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


घटना जलेसर थाना क्षेत्र के नगला वीरी गांव की है। गांव निवासी सूरजपाल सिंह की पत्नी पूजा देवी (24) ने फांसी लगाकर जान दे दी। पति ने बताया कि शादी के बाद से ही बीमारी से परेशान रहती थी। उसका इलाज करा रहे थे। कुछ ऊपरी चक्कर की भी बात बताई गई थी। इसे लेकर तंत्र-मंत्र भी कराया, लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ।
विज्ञापन

मृतका की जेठानी उसकी बड़ी बहन आशा है

बताया कि तीन वर्षीय बेटा कार्तिक और एक वर्षीय बेटी साक्षी है। घर में अन्य किसी बात की परेशानी नहीं थी। वह ट्रक चालक है। करीब दो माह पहले ही आगरा में एक प्लॉट पत्नी के नाम पर खरीदा था। थाना प्रभारी राजेश कुमार चौहान ने बताया कि महिला की वर्ष 2017 में शादी हुई थी। महिला की बड़ी बहन आशा देवी जेठानी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बहन के पास लिटा गई बेटी

बताया कि मंगलवार सुबह करीब चार बजे एक वर्षीय बेटी को अपनी बहन के पास लिटा गई। इसके बाद कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। किसी भी तरह का आरोप नहीं लगाया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजन को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed