फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman suffering from fever dies; five people, including a mother and her son, contract dengue.

Etah News: बुखार पीड़ित महिला की मौत, मां-बेटा समेत पांच लोग डेंगू पीड़ित

Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Woman suffering from fever dies; five people, including a mother and her son, contract dengue.
फोटो- 20- मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में भर्ती डेंगू पीड़ित मरीज। संवाद
एटा। जिले में वायरल बुखार के साथ मलेरिया व डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को बुखार पीड़ित एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो गईं। वहीं मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में मां-बेटा समेत पांच लोग डेंगू पीड़ित मिले। उन्हें उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब दो बजे रचना (50) निवासी अंबरपुर को परिजन लेकर आए। यहां महिला के बेटा विवेक कुमार ने बताया कि उन्हें तीन दिन से बुखार आ रहा था। सुबह के वक्त अचानक तबीयत खराब हो गई। इसके बाद शहर के निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के लिए पहुंचे। यहां दोपहर के वक्त चिकित्सकों ने इमरजेंसी में ले जाने के लिए कहा। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड में भर्ती रिया (10) निवासी रामपुर घनश्याम के पिता मुनेंद्र ने बताया कि उसे चार दिन से बुखार आ रहा था। निजी उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद बृहस्पतिवार को बाल रोग विभाग की ओपीडी में चिकित्सकों को दिखाया। चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति बताते हुए बच्चा वार्ड में भर्ती कर मलेरिया व डेंगू की जांच कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं संचारी रोग वार्ड में मां-बेटा समेत चार लोग डेंगू पीड़ित मिले। शीला (30) निवासी महमूदपुर नगरिया ने बताया कि उन्हें आठ दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर दवा लेने के बाद भी आराम नहीं मिला। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में दवा लेने के लिए पहुंची। यहां चिकित्सकों ने मलेरिया व डेंगू की जांच की जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। वहीं उसका 14 वर्षीय बेटा अरुण भी डेंगू पीड़ित मिला। उसे भी आठ दिन से बुखार आ रहा था। इसके अलावा अशोक कुमार (28) निवासी अमांपुर और शांति नगर निवासी नीलम (32) में भी चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि की है।


मेडिकल कॉलेज के संचारी रोग वार्ड में पांच और वार्ड में एक बच्चा डेंगू पीड़ित मिला है। इसके साथ ही इमरजेंसी में एक बुखार पीड़ित महिला को मृत अवस्था में लाए। परिजन शव का पोस्टमार्टम कराए बिना घर ले गए। - डॉ. सुरेश चंद्रा, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed