{"_id":"6251c8763a22255edb3028aa","slug":"woman-s-death-allegation-of-dowry-murder-etah-news-agr5296836103","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला की मौत, दहेज हत्या का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सिद्धार्थनगर निवासी 22 वर्षीय महिला की मौत हो गई। दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए ससुरालीजनों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पोस्टमार्टम हाउस पर अलीगंज थाना क्षेत्र के गांव कलिंजर निवासी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि 22 वर्षीय बेटी शीलू की शादी फरवरी 2020 में बागवाला थाना क्षेत्र के गांव सिद्धार्थनगर निवासी शिवम कुमार से की थी। शादी के समय पांच लाख रुपये और बुलट मोटरसाइकिल दी थी। शादी के कुछ दिनों बाद से ही बेटी के ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में एक लाख रुपये, भैंस आदि की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन बेटी को प्रताड़ित करने लगे।
पांच अप्रैल को बेटी की हालत खराब हो गई। ससुरालीजन उसे आगरा के एक अस्पताल में ले गए। वहां उसकी मौत हो गई। आरोप लगाया कि कहा कि बेटी का शव लाते समय हम लोगों की पिटाई की गई। इसके बाद ससुरालीजन रास्ते में शव छोड़कर भाग गए। बागवाला थानाध्यक्ष फूलसिंह ने बताया कि महिला की मौत हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर के आधार पर सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज किया गया है।