फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman murdered for not giving buffalo in dowry, police took away the body

Etah News: दहेज में भैंस न देने पर महिला की हत्या, पुलिस ने उठवाया शव

Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 13 Jun 2025 06:16 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered for not giving buffalo in dowry, police took away the body
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र के गांव पिदौरा में शुक्रवार काे एक महिला का अंतिम संस्कार करने की तैयारी ससुरालीजन कर रहे थे। इसी समय महिला के मायके वाले पुलिस को लेकर पहुंच गए और दहेज में भैंस न दिए जाने पर हत्या करने का आरोप लगाया। इस पर पुलिस ने महिला के शव को उठवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन

गांव लोहचा थाना जलेसर निवासी जितेंद्र सिंह ने बताया कि भतीजी विमलेश (20) का 3 मार्च 2025 को गांव पिदौरा निवासी अर्जुन सिंह के साथ विवाह किया था। 9 भाई-बहनों में विमलेश 5वें नंबर की थी। विवाह में सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज व गृहस्थी का सामान दिया था।
विज्ञापन

इसके बाद भी पति अर्जुन सिंह और अन्य ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज में भैंस की मांग कर रहे थे। मना करने पर भतीजी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे। कई बार भतीजी ने फोन कॉल के माध्यम से अपने साथ हो रहे उत्पीड़न के बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र ने बताया कि 3 दिन पूर्व भी इन लोगों ने विमलेश को पीटा था। शुक्रवार सुबह गांव के ही एक रिश्तेदार ने फोन कॉल कर सूचना दी कि अर्जुन व उसके परिजन ने विमलेश की हत्या कर दी है और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे हैं। जिसके बाद हम लोग पुलिस को साथ लेकर गांव में पहुंचे और घर से शव को पोस्टमार्टम के लिए लेकर आए।

सीओ सदर संजय सिंह ने बताया कि मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। फिलहाल मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed