फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman jumps into canal; people save her life.

Etah News: नहर में कूदी महिला, लोगों ने बचाई जान

Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 13 Sep 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Woman jumps into canal; people save her life.
एटा। गांव नगला मुही के पास शनिवार रात एक महिला ने नहर के तेज बहाव में छलांग लगा दी। नहर पुल के पास मौजूद लोगों ने जान जोखिम में डालकर महिला को बाहर निकाला। अर्ध-बेहोशी की हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात करीब 8:30 बजे की है। महिला की पहचान 45 वर्षीय सावित्री पत्नी भीकम पाल के रूप में हुई है। वह हाथरस के सिकंदराराऊ स्थित वीरपुर की रहने वाली हैं और उनका मायका जिरसमी गांव में है। सावित्री का परिवार में किसी बात के कराण विवाद चल रहा है। इसी पारिवारिक कलह के चलते उन्होंने नगला मुही के पास नहर में आत्महत्या के इरादे से छलांग लगा दी।
विज्ञापन

नहर में महिला के बहने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई। लोगों ने तुरंत नहर में उतरकर महिला की तलाश शुरू की और उसे बाहर निकाल लिया। इसके बाद बाइक से महिला को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई है। सीओ सिटी कीर्तिका सिंह ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है अगर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed