फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman jumped into canal after leaving her daughter on track In Etah

Etah: बेटी को पटरी पर खड़ा कर महिला ने नहर में लगा दी छलांग, स्थानीय गोताखोरों ने कूदकर बचाई जान

Thu, 05 Oct 2023 09:03 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 05 Oct 2023 09:03 PM IST
सार

एटा में बेटी को पटरी पर खड़ा करके महिला ने नहर में छलांग लगा दी। स्थानीय गोताखोरों ने देखा तो कूदकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
woman jumped into canal after leaving her daughter on track In Etah
गोताखोर द्वारा बाहर निकालने के बाद नहर के किनारे बैठी मां-बेटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित कमसान पुल पर बृहस्पतिवार की शाम एक महिला बेटी को नहर की पटरी पर खड़ा कर नहर में कूद गई। स्थानीय गोताखोरों ने महिला को बाहर निकाला और पुलिस को खबर दी। पुलिस ने परिजन को बुलाकर महिला उनके सुपुर्द कर दी। गृहकलह में आत्महत्या का प्रयास करने की बात महिला की ओर से कही गई है।

विज्ञापन


जलेसर थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी श्याम सुंदर की पत्नी प्रियंका अपनी 11 साल की बेटी सिमरन के साथ बृहस्पतिवार की शाम करीब 5 बजे कमसान नहर पुल पर पहुंची। यहां पर बेटी को खड़ा कर दिया और खुद नहर में कूद गई। इसके बाद बेटी ने चीख-पुकार मचाई तो आस-पास के लोग एकत्रित हो गए। नहर के पास रहने वाले गोताखोर जुगेंद्र सिंह ने छलांग लगाकर महिला को बाहर निकाला। किसी तरह से महिला की जान बचाई जा सकी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Mainpuri: बुखार से पीड़ित महिला ने तोड़ा दम, पांच मरीज गभीर हालत में रेफर; चार डेंगू संक्रमित फिर मिले
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह ने बताया कि महिला का पति पूना में प्राइवेट नौकरी करता है। एक माह पहले ही पूना गया है। महिला ने पूछताछ में गृह कलह बताया है। उसका आरोप है कि पति के जाने के बाद ससुरालीजन प्रताड़ित करने लगे। इसकी वजह से नहर में कूदकर जान देने का प्रयास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed