{"_id":"68f2ac72e4de961cdb0f5820","slug":"woman-going-to-buy-medicine-dies-in-road-accident-etah-news-c-163-1-eta1001-140687-2025-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
Sat, 18 Oct 2025 02:22 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
मृतका सरला देवी का फाइल फोटो
- फोटो : samvad
अलीगंज। गांव इमादपुर से कस्बे में दवा लेने जा रही महिला स्कूल के वाहन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गई। उपचार के लिए ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई।
थाना राजा का रामपुर के गांव इमादपुर निवासी सरला देवी (50) काफी समय से बीमार चल रहीं थीं। शुक्रवार सुबह दवा लेने के लिए गांव से कस्बा अलीगंज जा रही थीं। रास्ते में गांव के पास ही स्कूल के वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सरला देवी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सरला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।