फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman found suffering from dengue at medical college

Etah News: मेडिकल कॉलेज में महिला मिली डेंगू पीड़ित

Mon, 19 Oct 2026 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 19 Oct 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Woman found suffering from dengue at medical college
एटा। मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में एक महिला डेंगू पीड़ित मिली। उसे भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। वह 15 दिनों से बुखार से पीड़ित है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में मंजू देवी (25) निवासी सरनऊ बुखार का उपचार लेने के लिए पहुंची। यहां चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया। मंजू देवी के पति ऋषिकांत ने बताया कि उन्हें 15 दिन से बुखार आ रहा था। निजी क्लीनिक पर उपचार कराने के बाद भी आराम नहीं मिला।
निजी पैथोलॉजी लैब में मलेरिया व डेंगू की जांच भी कराई जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद रविवार को वह मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में उपचार कराने के लिए पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने डेंगू वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एक महिला डेंगू संदिग्ध मिली है। उसकी दोबारा से डेंगू व मलेरिया की जांच कराई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद उसे उपचार दिया जाएगा। फिलहाल उसे डेंगू वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed