फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   woman filed an FIR against her brother-in-law and mother-in-law

UP: जेठ करता है छेड़छाड़...सास और जेठानी ने की मारपीट, पति का किया ऐसा हश्र; महिला ने दर्ज कराई एफआईआर

Thu, 18 Dec 2025 06:21 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 18 Dec 2025 06:21 PM IST
सार

महिला ने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें आरोप लगाया है कि जेठ छेड़खानी करता है। विरोध करने पर पति से मारपीट की गई। सास और जेठानी ने महिला को पीटा।

विज्ञापन
woman filed an FIR against her brother-in-law and mother-in-law
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद में न्यायालय के आदेश पर थाना बसई मोहम्मदपुर में पीड़िता द्वारा जेठ सहित तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। जेठ पर छेड़खानी और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले को दर्ज करने के साथ उसकी जांच प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन


पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका जेठ उस पर गलत नजर रखता है और आए दिन लड़ाई झगडा करने के साथ मारपीट करता है। 18 अक्टूबर को उसके पति ने अपनी मां से जेठ की इस हरकत की शिकायत की थी। पति द्वारा शिकायत करने पर जेठ ने उसके पति के साथ मारपीट की थी। इसके कारण पति के सिर में चोट लग गई थी। 
विज्ञापन


पीड़िता का आरोप है कि उसकी सास एवं अन्य ससुरालीजनों ने उसकी बात सुनने के बजाय बल्कि उलटा उसी के साथ मारपीट की थी। पीड़िता का कहना है कि 28 अक्तूबर को शौच के लिए गई थी इसी दौरान जेठ,जेठानी एवं सास ने पकड़कर धमकाया था। जेठ ने छेड़खानी करने के साथ जेठानी ने कुंडल आदि तोड़ दिए थे। उसके पति सहित घर से निकाल दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने थाना पुलिस से शिकायत करने के साथ एसएसपी को पत्र भेजा था। लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस कारण न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर जेठ, सास, जेठानी के खिलाफ थाना बसई मोहम्मदपुर में प्राथमिकी दर्ज कराई है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed