फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies under suspicious circumstances, negligence alleged

Etah News: संदिग्ध परिस्थित में महिला की मौत, लापरवाही का लगाया आरोप

Sun, 05 Apr 2026 08:56 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 08:56 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances, negligence alleged
वर्तिका फाइल फोटो
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के गांव खंगारपुर निवासी एक महिला की अलीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर लापरवाही और रुपये मांगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

मृतका वर्तिका की शादी एक साल पहले खंगारपुर के माधव यादव से हुई थी। गांव शेखपुरा निवासी मृतका के भाई सौरभ यादव ने बताया कि शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

16 मार्च को वर्तिका ने सिजेरियन प्रसव से एक बेटे को जन्म दिया था। आरोप लगाया प्रसव के बाद ससुरालियों ने उसका उचित उपचार नहीं कराया। सिजेरियन के टांके में संक्रमण फैल गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसे अलीगढ़ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन 4 अप्रैल को उसकी मौत हो गई। मिरहची पुलिस ने सूचना पर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना प्रभारी नीतू वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का सही कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
नवजात बेटे संग ससुरालीजन फरार

भाई सौरभ ने बताया कि वर्तिका की मौत के बाद ससुरालीजन फरार हो गए हैं। वे नवजात बेटे को भी साथ ले गए। घर पर कोई भी मौजूद नहीं है। मायका पक्ष की ओर से थाने में तहरीर दी जाएगी। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed