फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies of fever, 4 people found to have dengue

Etah News: बुखार से महिला की मौत, 4 लोगों को निकला डेंगू

Wed, 28 Aug 2024 09:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 28 Aug 2024 09:32 PM IST
विज्ञापन
Woman dies of fever, 4 people found to have dengue
एटा। बुखार से बुधवार को एक महिला की मौत हो गई। जबकि 4 व्यक्तियों को डेंगू की पुष्टि हुई। पर्चा काउंटर से लेकर मेडिसिन विभाग तक मरीजोंं की भीड़ जमा रही। 270 से 280 तक बुखार के पीड़ित रहे।
विज्ञापन

रिजोर निवासी चरन सिंह की 20 वर्षीय पत्नी सुमित्रा को तीन दिन से बुखार आ रहा था। चरन सिंह ने बताया कि गांव में चिकित्सक से दवा ली, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। मंगलवार की शाम को चिकित्सक ने ड्रिप लगाई, उससे भी कोई लाभ नहीं मिला। बुधवार की सुबह हालत बिगड़ने पर उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत बता दिया।
विज्ञापन

नगला भजुआ निवासी 18 वर्षीय प्रियांशू को जांच में डेंगू निकला। बताया कि 10 दिन से उसे बुखार आ रहा था। डेंगू पॉजिटिव आने पर उसे वार्ड में भर्ती किया गया। गांव दलेलपुर निवासी 25 वर्षीय रूपकिशोर को डेंगू की पुष्टि हुई। शहर के मोहल्ला यादव नगर निवासी मीरा देवी को डेंगू की पुष्टि हुई। उन्हें मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 52 वर्षीय लक्ष्मी देवी को डेंगू के चलते मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया। इसके अलावा कासगंज जनपद के सिढ़पुरा निवासी सत्यभान को जांच में मलेरिया निकला। वहीं बुधवार को मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभाग में 480 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। चिकित्सकों ने बताया 270 से 280 तक बुखार के मरीज रहे। अधिकांश वायरल बुखार से ग्रसित हैं।

पर्चा काउंटर पर हुई धक्का-मुक्की

बुधवार को भीड़ का आलम यह था कि पर्चा काउंटर पर लगी महिलाओं सहित पुरुषों की लाइन गेट के बाहर तक आ गई। कुछ लोग साइड से पर्चा बनवाने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में वहां धक्का-मुक्की हो गई। बाद में गार्डों से व्यवस्था को संभाला। ऐसी ही स्थिति मेडिसिन विभाग की रही। चिकित्सक काे दिखाने को लेकर दो युवक आपस में भिड़ गए। बाद में लोगों ने समझाकर उन्हें शांत किया।


बचाव के सभी इंतजाम
बुखार के प्रकोप को लेकर सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया मौसम में बदलाव होने के कारण लोग वायरल बुखार के मामले ज्यादा आ रहे हैं। जांच में बुखार पीड़ितों को मलेरिया व डेंगू निकल रहा है। वायरल बुखार में व्यक्ति पैरासिटामॉल का सेवन करता रहे। अधिक मात्रा में तरल पदार्थ का सेवन करे। बिना चिकित्सक को दिखाए दवा का सेवन न करें। बताया डेंगू वार्ड बने हैं। टीमें गांव में पहुंंच शिविर लगा रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed