फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Woman dies in hospital after delivery, accused of negligence

प्रसव के बाद महिला की अस्पता में मौत, लापरवाही का आरोप

Sun, 30 May 2021 11:16 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
Woman dies in hospital after delivery, accused of negligence
एटा। थाना व कस्बा जलेसर स्थित एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई। इसके बाद चिकित्सक अस्पताल से फरार हो गए। महिला के ससुर ने महिला चिकित्सक सहित दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव हसनगढ़ निवासी अभिलाषा देवी (20) पत्नी अभिषेक की मौत हुई है। महिला के ससुर फूल सिंह का कहना है कि शनिवार की देरशाम पुत्रवधू अभिलाषा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर डॉ. विजय यादव और डॉ. रेखा सिंह चौहान के अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां दोनों चिकित्सकों ने जांच उपरांत छोटा ऑपरेशन करके प्रसव करने का आश्वासन दिया। रात्रि में प्रसव होने के बाद तबियत बिगड़ने पर पुत्रवधू को ठीक से उपचार नहीं दिया गया। कई बार चिकित्सकों से मरीज को देखने की कहा लेकिन तीमारदारों को देखने नहीं दिया। आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से पुत्रवधू की मौत हुई है। दोनों चिकित्सक अन्य कर्मियों के साथ भाग गए और शव को अस्पताल में ही पड़ा छोड़ गए। प्रभारी निरीक्षक केपी सिंह ने बताया है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

------
अस्पताल को किया गया सीज
झोलाछाप प्रभारी और तहसीलदार ने पहुंचकर अर्जुन सिंह यादव नर्सिंग होम को सीज कर दिया है। नर्सिंग होम के साथ ही पैथोलॉजी लैब भी थी इस पर भी प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed